फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार के मामले में हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, भेजा जेल

Fri, 11 Sep 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री थाना में तैनात हेड कांस्टेबल को महिला थाना पुलिस ने दुराचार के आरोप में बुधवार देर रात गिरफ्तार किया। गुरुवार को कोर्ट में पेश करके उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार बुधवार रात 11 बजे एक महिला ने महिला पुलिस हेल्प लाइन नंबर 1091 पर घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को महिला थाने लेकर आए। रात 12 बजे महिला का मेडिकल करवाया और इसमें दुराचार की पुष्टि हो गई। पुष्टि होते ही तुरंत महिला थाना पुलिस ने हेड कांस्टेबल अनूप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और आरोपी अनूप को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि हेड कांस्टेबल ने इससे पहले भी कई बार महिला से अवैध संबंध बनाए हैं। पीड़ित महिला ने शिकायत दी है कि आरोपी अनूप हर बार अवैध संबंध बनाकर जान से मारने की धमकी देता रहा। महिला यातनाएं सहती रही।

बुधवार को महिला ने पुलिस का सहारा लिया और इंसाफ मांगा। इस बारे में महिला थाना प्रभारी लक्ष्मी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर हैड कांस्टेबल अनूप के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश करके 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें