फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कत्ल पर बहस और चली गोली, एक घायल 

Fri, 17 May 2019 12:27 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती गोली लगने से घायल हुआ जसवीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दो साल पहले यूपी में हुए कत्ल की एक घटना को लेकर दो पक्षों के बीच बहस के बीच चली गोली में एक युवक घायल हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोली चलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन युवक अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों के लिए दबिश भी दे रही है। 

विज्ञापन


कुतरा फतेहगंज पश्चिमी बरेली (यूपी) निवासी हरपाल सिंह बुधवार देर रात अपने दोस्त कैथोला विनीराम भोजीपुरा बरेली (यूपी) निवासी जसवीर सिंह, उसके साले इंद्रपाल और हरजीत के साथ काशीपुर रोड स्थित अपनी रसोई ढाबे में खाना खाने पहुंचा। यहां हरजीत और इंद्रपाल ने अपने दोस्त ईश्वरपुर नानकपुरी टांडा शीशगढ़ बरेली निवासी मनदीप सिंह और नवरंग होटल रुद्रपुर के पास रहने वाले गुल्लू को भी साथ ढाबे पर बुला लिया।

गुल्लू वर्ष 2017 में यूपी बिलासपुर में हुए हरदीप सिंह की हत्या का मुख्य आरोपी था और कुछ समय पहले ही जेल से छूट कर आया है। ढाबे पर खाना खाने के दौरान हरदीप हत्याकांड को लेकर गुल्लू और जसवीर के बीच चर्चा होने लगी, जिसमें जसवीर ने हरदीप की हत्या में गुल्लू को गलत ठहरा दिया।
विज्ञापन


इस पर दोनों के बीच शुरू हुई बहस मारपीट में बदल गई और गुल्लू ने तमंचे से जसवीर पर गोली चला दी। गोली चलते ही जसवीर जहां गंभीर होकर गिर गया, वहीं मौके पर मची अफरातफरी का फायदा उठाकर गुल्लू और मनदीप फरार हो गए। सूचना पर एसपी सिटी देवेंद्र पींचा, सीओ हिमांशु शाह, कोतवाल केसी भट्ट और एसएसआई कमलेश भट्ट मौके पर पहुंचे और घायल जसवीर को अस्पताल भिजवाया।

पुलिस ने घटनास्थल के पास मौजूद कुछ लोगों के साथ ढाबा संचालक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। देर रात पुलिस ने दबिश देकर मनदीप को दबोच लिया और हरपाल की तहरीर पर गुल्लू, मनदीप और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। 

 आठ राउंड फायर, लगी एक गोली 
रुद्रपुर। जसवीर और गुल्लू के बीच विवाद होने के बाद जब जसवीर ने गुल्लू के सीने में गोली मारी तो जसवीर घायल होने के बाद बचाव के लिए पास की झाड़ियों में भाग गया। गुल्लू और उसके साथी जसवीर को जिंदा नहीं छोड़ना चाहते थे। इसलिए उन्होंने जसवीर पर करीब सात राउंड फायर और किए लेकिन जसवीर गोलियों से बच गया। पहली गोली भी जसवीर के दाएं सीने में लगने से वह सिर्फ घायल ही हुआ। 

लापता महिला को बरामद करने जा रहे थे चंडीगढ़ 
रुद्रपुर। बरेली निवासी हरपाल और जसवीर के क्षेत्र से कुछ समय पहले एक महिला लापता हो गई थी, जिसके चंडीगढ़ में होने का पता चलने पर दोनों लोग जसवीर के साले इंद्रपाल और हरजीत के साथ महिला को बरामद करने वहां जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने इंद्रपाल और हरजीत के दोस्त गुल्लू और मनदीप को भी अपने साथ चलने के लिए बुला लिया था, लेकिन यहां मामूूली बहस में सभी लोग आपस में दुश्मन बन गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें