फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की आग से जलकर मौत, बचाने में पति आहत

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की आग से मौत, बचाने में पति झुलसा
विज्ञापन


ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम बख्तर निवासी एक महिला की आग से जलकर मौत हो गई। महिला को बचाने में पति भी झुलस गया। सूचना पर तहसीलदार ने महिला का पंचनामा भरवाया और शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना जखौरा के ग्राम बख्तर निवासी हसीना सहरिया (20) व उसका पति मनोज सहरिया बुधवार रात घर में थे। अचानक हसीना आग से जल गई। यह देख उसके पति मनोज ने आग बुझाने का प्रयास किया, जिससे वह भी झुलस गया। परिजनों ने हसीना को गंभीर जली हुई अवस्था में जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। महिला आग से लगभग 90 प्रतिशत तक जल गई थी। अगले दिन बृहस्पतिवार की दोपहर में करीब 1.15 बजे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। तहसीलदार को सूचना दी गई और उन्होंने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरवाया। कोतवाली पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। महिला के पति मनोज का कहना है कि वह और उसकी पत्नी कमरे में थे। वह खाना खाने के लिए चला गया और इसी दौरान उसकी पत्नी आग से जलने लगी, जिससे वह भागकर गया और आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद वह उसे जिला अस्पताल ले गया, जहां अगले दिन उसकी मौत हो गई। इस मामले में सदर तहसीलदार राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि महिला की आग से जलकर मौत हुई है, लेकिन कैसे जली है यह जांच का विषय है। पुलिस द्वारा इस मामले में जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें