फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को जेल

Tue, 25 Apr 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विवाह समारोह से बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी हीरा सिंह कठायत को सोमवार को पुलिस ने रुद्रपुर पॉक्सो कोर्ट में पेश किया। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) के आदेश आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हल्द्वानी उप कारागार भेज दिया। 
विज्ञापन


  22 अप्रैल की रात अपने माता पिता के साथ बारात में गयी आठ वर्ष की बच्ची को आरोपी हीरा नजदीक के बाग में ले गया था। जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन ऑपरेशन सर्च में लगी पुलिस फोर्स के वहां पहुंचने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया था। उसे बाद में दुकान से गिरफ्तार कर लिया था। 

झनकईया थाना पुलिस ने सोमवार को दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी हीरा को पुलिस ने पॉक्सो कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हल्द्वानी उप कारागार भेज दिया गया। मामले की तफ्तीश कर रहे दरोगा पीसी भट्ट ने बताया कि घटना की रात को पहने आरोपी के अंडर गारमेंट कब्जे में ले लिये गये हैं।
विज्ञापन


 बच्ची को छोड़कर भागते समय आरोपी की पेंट तार में फंस कर फट गयी थी,उसे कब्जे में लिया गया है।  अब आरोपी के कपड़ों में लगी मिट्टी व घटना स्थल की मिट्टी के नमूने एकत्रित किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें