फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

81 बोरे गेहूं और 22 बोरे चावल पकड़े

Sat, 16 Dec 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जसपुर। 
विज्ञापन
जसपुर कोतवाली में आरोपियों के साथ पुलिस टीम। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने छापामारी कर सरकारी राशन की कालाबाजारी पकड़ी। टीम ने 81 बोरे गेहूं, 22 बोरे चावल और विभिन्न प्रांतों के टैग लगे 257 खाली बोरे बरामद कर एक टेंपो जब्त किया है। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है, जबकि राशन विक्रेता फरार है। 
विज्ञापन


एसएसआई कमलेश भट्ट ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में फर्जी तरीके से आरएफसी के गेहूं चावल का क्रय विक्रय करने वाले गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने अभियान चलाकर धर्मकांटे के पास से अवैध रूप से क्रय-विक्रय करते हुए 81 बोरे गेहूं, 22 बोरे चावल और उत्तराखंड सरकार के टैग लगे 91, पंजाब सरकार के टैग लगे 43, हरियाणा सरकार के टैग लगे 96, यूपी सरकार के टैग लगे 27 खाली बोरे बरामद किए। टीम ने मौके से बरामद एक टेंपो जब्त किया।

पुलिस ने रहमानिया मैरिज हॉल के पास रहने वाले शहजाद हुसैन पुत्र मो. सद्दीक, मो. शादाब पुत्र मो. सद्दीक और धर्मकांटे के पास रहने वाले मो. इस्लाम पुत्र ईद अली को गिरफ्तार किया है। वहीं राशन डीलर सचिन विश्नोई फरार है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। टीम में कोतवाल अबुल कलाम, जसवंत सिंह, कमल कोरंगा, अनिल जोशी, अरविंद कुमार शामिल थे।
विज्ञापन



संबंधित जिला पूर्ति अधिकारी को जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों से पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा गया है।
- ललित मोहन रयाल, कुमाऊं आयुक्त, आरएफसी  

सचिन विश्नोई नाम का विधान सभा क्षेत्र में कोई डीलर नहीं है। राशन का कोटा सचिन की मां के नाम पर है। इस बात की जांच की जा रही है कि किस राशन डीलर के कोटे का गेहूं चावल पकड़ा गया है।
विज्ञापन

 - बीपी त्रिवेदी, खाद्य आपूर्ति निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें