फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज 

Fri, 27 Apr 2018 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला ने पति के खिलाफ मारपीट कर प्रताड़ित करने और अश्लील फिल्में दिखाकर दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाते हुए पैगा पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में महिला ने कहा है कि उसकी शादी 10 वर्ष पहले बबलू से हुई थी। आरोप है कि उसका पति अकसर उसके साथ मारपीट करता है। वह उस पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का दबाव डालता है। इस बात को लेकर गांव में कई बार पंचायतें भी हो चुकी हैं, लेकिन इसके बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।

आरोप है कि बीती 24 अप्रैल की रात पति ने उसे मोबाइल पर अश्लील फिल्म दिखाई और जबरन उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर पति ने दुपट्टे से उसका गला दबाने का प्रयास किया। उसे बेरहमी से पीटा और गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर वहां गांव के अन्य लोग आ गए। बीच बचाव करने पर पति ने उनके साथ भी हाथापाई और अभद्रता की।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बबलू को हिरासत में ले लिया। बृहस्पतिवार को पैगा चौकी पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर बबलू के के खिलाफ मारपीट करने एवं दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में धारा 377/511, 323,504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। 

महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ मारपीट व दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन

- कुलदीप अधिकारी, थानाध्यक्ष, आईटीआई।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें