थानाभवन। बुधवार की रात एक महिला ने थानाभवन पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गत 18 अप्रैल को गांव का ही एक किशोर उसकी आठ साल की बच्ची को बहला फुसलाकर गांव से बाहर नहर की पुलिया पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घर लौटने पर बच्ची ने आपबीती बताई। महिला ने बताया कि लोक लाज के डर से कई दिन तक उन्होंने पुलिस को सूचना नहीं दी थी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है, उससे पूछताछ चल रही है। कार्रवाई की जाएगी।