फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच सड़क हादसे में केलाखेड़ा के कैंटर मालिक और चालक मौत

Thu, 14 Jul 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
शोकाकुल परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के जिला बहराइच के थाना रिसिया अंतर्गत गांव भोपतपुर के पास सड़क हादसे में केलाखेड़ा निवासी कैंटर मालिक नफीस (22) और चालक नजीर (30) निवासी यूपी के गांव नगलिया (रामपुर) की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


बताते हैं कि यात्रियों से भरी टूरिस्ट बस और कैंटर की भिड़त में पांच लोगों की मौत हुई है। हादसे में घायल 30 लोगों को बहराइच जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। केलाखेड़ा निवासी कैंटर मालिक नफीस हल्द्वानी से नाशपाती और सेब लेकर गोरखपुर गया था। 

केलाखेड़ा के मोहल्ला चिकित्सालय वार्ड नंबर चार निवासी नफीस 11 जुलाई को अपनी कैंटर संख्या यूके18-1273  हल्द्वानी मंडी से सेब और नाशपाती लेकर गोरखपुर गया था। मंगलवार को बहराइच नानपारा हाइवे 28 पर भोपतपुर के पास नेपाली टूरिस्ट बस और कैंटर में भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में केलाखेड़ा निवासी कैंटर मालिक नफीस और उसके चालक नजीर निवासी यूपी के गांव नगलिया रामपुर की मौत हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। बताते हैं कि नेपाली टूरिस्ट बस में करीब 50 यात्री सवार थे। 

गंभीर रुप से घायल नफीस ने मोबाइल कर अपनी बहन को हादसे की जानकारी दी थी। बताते हैं कि कैंटर को काटकर नफीस और नजीर को बाहर निकाला था। बुधवार को दोपहर बाद नफीस का स्थानीय कब्रिस्तान में दफन किया गया।   


चार बहनों का इकलौता भाई था नफीस 
कैंटर मालिक केलाखेड़ा निवासी नफीस चार बहनों का इकलौता भाई था। बहनों का पालन पोषण की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। बताते हैं कि कई साल पहले उसकी माता ने पड़ोस में रहने के वाले एक व्यक्ति के साथ निकाह कर लिया था। पिता जलीस उर्फ मिन्ना बीमार रहता है। 

भाई की मौत की खबर सुनते ही चारों बहने चारों बहनों रेशमा, मोशमा, मुस्कान और सानिया का रो रोकर बुरा हाल है। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां नसीम जहां भी घर पहुंची। नफीस ने फाइनेंस कराकर सालभर पहले कैंटर खरीदी थी। जिससे परिवार की गुजर बसर होती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें