फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर किनारे मिला शव, हत्या की आशंका

Thu, 15 Oct 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, सितारगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाइवे से दो सौ मीटर दूर नहर किनारे  युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक मंगलवार शाम से अपने घर से गायब था। मौके पर पहुंची युवक की मां ने पुत्र की हत्या आशंका जताई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


  बुधवार सुबह ने कहा गांव निवासी दूधिए ने कांग्रसी नेता लक्खा सिंह को नहर में युवक का शव पड़े होने की जानकारी दी। उसने बताया कि मंगलवार शाम करीब सात बजे उसने नहर किनारे बाइक खड़ी देखी थी।

बुधवार सुबह उसी जगह पर वही बाइक देखने पर उसने नहर में देखा तो उसे एक युवक का आधा शरीर नहर में दिखायी दिया।

लक्खा सिंह की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक की जेब में मिले सिम कार्ड से उसके घर फोन कर नकहा गांव के समीप हाईवे से करीब दो सौ मीटर दूर नहर में युवक का शव पड़ा होने की सूचना दी।
विज्ञापन


  मृतक वार्ड संख्या 6 निवासी दीपक शर्मा पुत्र अशोक शर्मा मंगलवार शाम 3 बजे घर से निकला था। मौके पर पहुंची मृतक की मां ने बताया कि रात आठ बजे तक युवक से बात हुई परंतु उसके बाद मोबाइल आफ हो गया।

 मृतक की मां ने हत्या की आशंका जतायी है। कोतवाल चंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि युवक नशे का आदी था। कहा कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम रिर्पोट के बाद मौत की वजह पता चलने पर कार्यवाही की जायेगी। खबर लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नही दी गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें