फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक में घुसे दो बाइक सवार, मौत

Thu, 15 Oct 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, सितारगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिडकुल रोड पर सड़क किनारे खड़े ट्रक में दो  बाइक सवार घुस गए जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर, बिज्टी रोड पर पुलिस बैरियर पर अंधेरा होने के कारण दो बाइक सवार बैरियर में घुस गए।
विज्ञापन


 जिससे वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी ले आया गया है। जिसमें डॉक्टर ने दो को मृत घोषित कर दिया और दो का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

 सिडकुल रोड में शीशमबाग में सड़क किनारे खड़े ट्रक में चोरगलिया से ड्यूटी कर सितारगंज बाइक से वापस आ रहे वार्ड नंबर 11 निवासी राजेंद्र (30) पुत्र भीका राम तथा चोरगलिया निवासी पवन बोहरा (20) पुत्र हरेंद्र बोरा खड़े ट्रक में जा घुसे।
विज्ञापन


जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। मौके पर पहुंचे एसआइ कमल कोरंगा ने परिजनों को घटना की सूचना दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया ।

राजेंद्र की करीब आठ साल पूर्व शादी हुई थी। वह चोरगलिया एचपी पेट्रोल पंप में मैनेजर था। पवन अपने परिवार में सबसे छोटा था। वह दो भाई दो बहन हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भर रही है।

इधर, पीलीभीत रिश्तेदारी में गए हुए सुरेंद्र नगर निवासी सत्यम (35) पुत्र मुन्नारंजन तथा कौंधारतन निवासी शशि (60)पुत्र शशिकांत रात करीब दस बजे सितारगंज आ रहे थे।

 बिज्टी रोड बने पुलिस बैरियर के पास अंधेरा होने के कारण वह बैरियर में जा घुसे। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में सीएचसी लाया गया है। एसआइ देवेंद्र गौरव ने परिजनों को सूचित कर दिया। मृतकों को पुलिस ने पीएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें