फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के अपमान का बदला लेने के लिए की थी बलजीत की हत्या

Fri, 13 Jan 2017 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
हत्‍या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
31 दिसंबर की रात दुधिया मंदिर के पास हुए बलजीत हत्याकांड का बृहस्पतिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस गिरफ्त में आए दो हत्यारोपियों के अनुसार घटना से पहले हुई एक पार्टी में मृतक बलजीत और मुख्य आरोपी की प्रेमिका के बीच झगड़ा हुआ था जिसका बदला लेने के लिए उन लोगों ने बलजीत की हत्या कर दी। पकड़ में आए दो आरोपियों के खिलाफ जहां पुलिस कार्रवाई की तैयारी कर रही है वहीं मुख्य आरोपी के कोर्ट की शरण में जाने के कारण पुलिस उसके मामले में कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश का अनुपालन कर रही है। 
विज्ञापन


 31 दिसंबर की रात रुद्रपुर के दुधिया मंदिर के पास तीन लोगों ने ग्राम पंडरी थाना बहेड़ी निवासी बलजीत सिंह पुत्र तजेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के चाचा हरमीत सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी नितांत बाबा, योगेश चंद्र उर्फ बंटी और मनप्रीत रंधावा उर्फ लक्की के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। बृहस्पतिवार को अपने कार्यालय में हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसएसपी सेंथिल अबुदई केएस ने बताया कि घटना के अनावरण के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था। बृहस्पतिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी योगेश चंद्र उर्फ बंटी और मनप्रीत सिंह रंधावा रुद्रपुर के पहाड़गंज से दिनेशपुर की ओर जा रहे हैं।

 सूचना पर कोतवाल एनएन पंत ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना से कुछ दिन पहले मृतक बलजीत के रिवरक्रास कॉलोनी स्थित घर पर एक पार्टी आयोजित की गई थी, जहां नितांत बाबा भी अपनी प्रेमिका को लेकर पहुंचा था। पार्टी के दौरान नितांत और बलजीत के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया जिसमें बलजीत ने नितांत के साथ ही उसकी प्रेमिका की भी पिटाई कर दी। 31 दिसंबर की रात भी गांधी पार्क में नितांत और बलजीत के बीच विवाद हो गया। कुछ देर बाद ही सभी लोग मामले को निपटाने के लिए दुधिया मंदिर के पास मिले जहां उन्होंने दो तमंचों से गोली मारकर बलजीत की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों द्वारा हत्या में प्रयोग किए गए दोनों तमंचे भी बरामद कर लिए हैं। 
विज्ञापन


अब पुलिस योगेश चंद्र उर्फ बंटी और मनप्रीत रंधावा उर्फ लक्की के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है। पुलिस की पकड़ से बाहर घटना के मुख्य आरोपी नितांत बाबा के बारे में पूछने पर एसएसपी ने बताया कि उसने कोर्ट की शरण ली है और पुलिस उसके मामले में कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश का अनुपालन कर रही है। वार्ता में एएसपी क्राइम टीडी वैला, एएसपी देवेंद्र पिंचा, एएसपी मंजूनाथ टीसी, कोतवाल एनएन पंत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें