फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी मुद्राएं ईडी के हवाले

Fri, 13 Jan 2017 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मनी एक्सचेंज की प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों के पास से पिछले दिनों बरामद हुई विदेशी मुद्राएं प्रवर्तन निदेशालय के सुपुर्द कर दी गई हैं। जिले में आई प्रवर्तन निदेशालय इलाहाबाद की टीम ने मामले की जांच की थी और हिरासत में लिए गए कंपनी के तीन कर्मचारियों से पूछताछ की थी।
विज्ञापन


इसके बाद निजी मुचलके पर तीनों कर्मचारियों को छोड़ दिया गया।

पुलिस का कहना है कि प्रवर्तन निदेशालय की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 10 जुलाई को देवगांव कोतवाली क्षेत्र के जिवली मोड़ पर पुलिस वाहन चेकिंग के दौरान आजमगढ़ की ओर से वाराणसी जाने वाली एक कार को रोककर चेक किया गया तो गाड़ी की डिग्गी से 14 देशों की मुद्राएं भारी मात्रा में मिली थी।


यह रकम मेंहनगर थाना क्षेत्र के भरसारी गांव निवासी कमलेश पाल, इसी थाने के पलिया छावनी गांव निवासी अंकित पांडेय, बिलरियागंज थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी ओमप्रकाश राय ले जा रहे थे। पूछताछ के दौरान इन्होंने बताया कि वे एक प्राइवेट मनी एक्सचेंज कंपनी के कर्मचारी हैं।
विज्ञापन


उनकी कंपनी विदेशी मुद्राओं को भारतीय रुपये में बदलने का काम करती है।

बरामद मुद्रा की कीमत रुपये में 8731767 रुपये आंकी गई। गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय इलाहाबाद के सहायक निदेशक के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम कोषागार पहुंची। जहां देर रात तक सभी नोटों का मिलान किया गया। इसके बाद कंपनी के कर्मचारियों से पूछताछ की गई।

इसके बाद उन्हें निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। भारी सुरक्षा के बीच ईडी के लोग पकड़ी गई रकम अपने साथ लेकर चले गए। कोतवाल देवगांव मुनीष चौहान ने बताया कि मामले की जांच ईडी को सौंप दी गई। पकड़ी गई मुद्राएं भी उन्हीं के हवाले कर दिया गया। आगे की कार्रवाई ईडी के निर्देश पर किया जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें