फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर हादसा, पिता की मौत, बेटा गंभीर

Mon, 06 Nov 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बाजपुर/केलाखेड़ा। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रुद्रपुर हाइवे पर हुए हादसे में स्कूटी सवार वृद्ध की मौत जबकि उसका बेटा गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को बाजपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर फरार हो गया। 
विज्ञापन


रविवार को नगर के वार्ड संख्या चार मोहल्ला चिकित्सालय सरकड़ी रोड निवासी हाजी मो. हनीफ (60) अपने पुत्र गुलशेर (35) के साथ आटा चक्की मशीन का सामान खरीदने स्कूटी से बाजपुर गए थे। वापस लौटते समय हाइवे मलेरिया मोड़ लेवड़ा नदी पुल पर ट्रैक्टर ट्राली ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार हाजी मो. हनीफ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गुलशेर घायल हो गया। परिजनों ने बताया कि मो. हनीफ और उसका बेटा गुलशेर घर से आटा चक्की मशीन का सामान खरीदने गए थे। शक के आधार पर गदरपुर पुलिस एक डंपर को पकडक़र चालक से पूछताछ कर रही है।मार्ग से गुजर रहे कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की। 

दिसंबर में होनी है पुत्र-पुत्री की शादी 
परिजनों ने बताया कि मो. हनीफ के पुत्र जुल्फेकार और उसकी पुत्री महरुन्निशां की दिसंबर में शादी होनी है। परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थी। हादसे में शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें