फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 नंबर पर 99 फीसदी कॉल फर्जी

Thu, 20 Apr 2017 12:03 AM IST
धन सिंह बिष्ट /अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
फेक कॉल. विशिंग
विज्ञापन
महिलाओं और आम लोगों की मदद के लिए लांच किए गए 100 और 1090 नंबर पर 99 फीसदी फर्जी कॉल आती हैं। इनका उपयोग पुलिसकर्मियों को परेशान करने के लिए किया जा रहा है। पुलिस ने ऐसे कई लोगों को चिन्हित किया है, जो इन नंबरों पर फर्जी कॉल कर वहां तैनात महिला पुलिस से अभ्रदता की या झूठी सूचनाएं देते हैं। पुलिस जल्द उन पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


अगर आप किसी मुसीबत में हैं या पुलिस तक आपको अपनी समस्या पहुंचानी है तो 100 और 1090 दो हेल्पलाइन पर कॉल कर सकते हैं। 100 नंबर पर जहां किसी भी तरह के अपराध की शिकायत की शिकायत की जा सकती है वहीं 1090 महिला अपराधों की शिकायत के लिए बना है। लेकिन शहर में कई ऐसे लोग हैं जो इन नंबरों का इस्तेमाल अपराध की शिकायत करने के लिए नहीं बल्कि वहां तैनात कर्मचारियों को परेशान करने के लिए कर रहे हैं। पुलिस कार्यालय में वर्तमान में हैल्पलाइन नंबर 100 के लिए तीन और 1090 के लिए एक फोन संचालित किया जा रहा है और सभी पर महिला पुलिस कर्मियों की डयूटी रहती है।

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इन फोन पर एक मिनट में लगभग चार कॉल आती हैं जिसमें से तीन कॉल फर्जी होती हैं। कुछ दिन पूर्व फोन पर तैनात महिला कर्मियों ने एसएसपी डा. सदानंद दाते को मामले से अवगत कराया जिसके बाद एसएसपी ने फर्जी कॉल करने वालों को चिंहित करने के आदेश जारी किये। अभी तक पुलिस कई फर्जी कॉल करने वालों को चिन्हित भी कर चुकी है अब जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


75178 में से 74923 कॉल गैरजरूरी
विभाग से मिले फरवरी के आंकड़ों को देखा जाये तो फरवरी माह में 100 नंबर पर कुल 75178 कॉल आई जिसमें से 74923 कॉल फर्जी थी। 255 कॉल ही सही मिली। इसके साथ ही 1090 पर फरवरी में 503 कॉल आई, जिनमें 485 कॉल फर्जी पाई गईं। मात्र 18 फोन ही ऐसे थे जिन पर सही शिकायत की गई थी और उनका निस्तारण हुआ। इसी तरह 18 अप्रैल की कॉल डिटेल देखी जाये तो इस दिन 100 नंबर पर आई 3155 कॉल में से 3123 कॉल फर्जी थीं और 1090 पर आई 8 कॉल में सब फर्जी निकली। कई बार फर्जी कॉल करने वाले मनचले वहां तैनात महिला कर्मियों से अभद्रता भी कर देते हैं तो कई बार इन महिला कर्मियों को शराबियों और नशेड़ियों की गाली-गलौच का सामना भी करना पड़ता है।

सही लोग नहीं उठा पाते हेल्पलाइन का लाभ
पुलिस विभाग द्वारा आम लोगों की मदद के लिए जारी किये गये हेल्पलाईन नंबर 100 और 1090 के लिए अक्सर लोगों को शिकायत रहती है कि उक्त नंबर सही समय पर नहीं मिलते या अक्सर व्यस्त रहते हैं और इसके पीछे का कारण उक्त फोनों पर फर्जी कॉल की संख्या अधिक होना है। उक्त फोन 24 घंटे खुले रहते हैं और इनमें हर एक मिनट में करीब चार कॉल आती हैं जिसमें से तीन कॉल फर्जी होती हैं चूंकि फोन फर्जी कॉल से व्यस्त रहते हैं, इसलिए कई बार सही शिकायत करने वालों को इस सुविधा का लाभ नहीं मिल पाता और वह इसे पुलिस की लापरवाही मानते हैं।

व्हाट्सऐप पर आने लगी हैं शिकायतें
मंगलवार को एसएसपी द्वारा लोगों की सुविधा के लिए जारी किये गये व्हाट्सऐप नंबर 9012656516 पर भी लोग अपनी शिकायतों के साथ उनके क्षेत्र में होने वाले अपराधों की सूचना देने लगे हैं। मंगलवार को नंबर जारी होने के बाद बुधवार को 10 लोगों ने विभिन्न आपराधिक मामलों की शिकायत एसएसपी से की है। इसके साथ ही तीन दर्जन से अधिक लोगों ने उक्त नंबर पर मैसेज भेजकर एसएसपी की पहल की सराहना की है।

रात में अधिक आती हैं कॉल
रुद्रपुर। पुलिस के हैल्पलाइन नंबर 100 और 1090 पर रात में अधिक फर्जी कॉल आ रही हैं। रात में फोन करने वाले या तो नशे में धुत होते हैं या फिर मनचले और फोन रिसीव करने वाली महिला पुलिस कर्मियों को परेशान करते हैँ। रुद्रपुर के साथ ही काशीपुर के हैल्पलाइन नंबरों पर भी फर्जी कॉल की यही स्थिति देखने को मिली है। 

फरवरी में आई कॉल
हेल्पलाईन नंबर    कुल कॉल    फर्जी कॉल
   100           75178       74923
   1090         503            485

लोगों की मदद के लिए जारी किए गए 100 और 1090 हैल्पलाइन नंबर पर फर्जी कॉल अधिक मात्रा में आने की शिकायत मिली है, जिसके बाद फर्जी कॉल करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। दोनों ही नंबरों पर महिला पुलिसकर्मी तैनात रहती हैं और उनके साथ किसी भी तरह की अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जल्द ही फर्जी कॉल करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेंगे।  
विज्ञापन

-डा. सदानंद दाते, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें