फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर आपतिजनक फोटो डालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर सौंपी। इसमें मोहल्ले के ही एक युवक पर एंगल सोफिया के नाम से फेसबुक अकाउंट बनाकर उसकी पुत्री के आपत्तिजनक फोटो अपलोड करने का आरोप लगाया। कहा कि कुछ दिन पहले उसकी पुत्री अपनी नानी के घर नजीमाबाद (यूपी) गई थी।
विज्ञापन


आरोप है कि युवक ने बेटी से संबंध होने की बात कहकर उसके साले को फोन कर धमकाया। आरोप है कि युवक ने पुलिस को सूचना देने पर आत्महत्या कर पूरे परिवार को फंसाने की धमकी दी। दूसरे पक्ष ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि किसी ने फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर उसके पुत्र और एक अज्ञात युवती के आपत्तिजनक फोटो अपलोड की है।

अकाउंट से मिले मोबाइल नंबरों पर फोन करने पर किसी युवती ने बात की और बदनाम करते रहने की धमकी दी। बांसफोड़ान चौकी प्रभारी जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर सौंपी गई है। इस मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें