फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठग ने बैंक खाते से उड़ाए साढ़े 12 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के बैंक खाते से साढ़े बारह हजार रुपये की नकदी आहरित कर ली। खाताधारक की पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी तहरीर में जसपुर खुर्द शिवालिक कालोनी निवासी ममता मनराल ने कहा है कि उसके पति मदन सिंह मनराल इंदौर (मध्य प्रदेश) की एक निजी कंपनी में काम करते हैं।
विज्ञापन



उनका स्टेट बैंक की इंदौर शाखा में खाता है, जिसका एटीएम कार्ड उनके पास रहता है। मंगलवार दोपहर एक बजे पति के मोबाइल पर दस हजार रुपये ओर ढाई हजार रुपये आहरित करने के दो मेसेज आए। बैंक शाखा से जानकारी लेने पर पता चला कि उक्त खाते से रकम गुड़गांव स्थित एटीएम से निकाली गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें