फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाखों के पीछे भेजे गए दो आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सामिआ लेक सिटी के गेट पर गार्डों से मारपीट कर बंदूक लूटने के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में प्रकाश में आए आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


बता दें कि शनिवार शाम सामिआ लेक सिटी के गेट पर गाड़ी हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। मामला शांत होने के बीस मिनट बाद जीप में सवार होकर करीब दस लोग फिर गेट पर पहुंचे। आरोपियों ने गेट के कार्यालय में तोड़फोड़ करने के साथ ही गार्डों और सुपरवाइजर से मारपीट की और गार्ड की बंदूक और पांच कारतूस लूटकर ले गए। सुरक्षा गार्ड धर्म सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर धरपकड़ शुरू कर दी थी।

रविवार दोपहर पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रदीप बानी और सूरज उर्फ भीम सिंह को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर लूटी गई दोनाली बंदूक और कारतूस भी बरामद कर लिए थे। घटना मेें प्रयुक्त जीप को भी जब्त कर दिया गया था। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने एक और आरोपी को धर दबोचा है। लेकिन आरोपी के घर में वैवाहिक कार्यक्रम होने की वजह से उसकी गिरफ्तारी नहीं दिखाई गई है। जांच अधिकारी एसआई प्रहलाद सिंह ने बताया कि गिरफ्तार प्रदीप और सूूरज को सीजेएम कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें