फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या, पत्नी हिरासत में

Tue, 05 Dec 2017 12:39 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हरथला रेलवे स्टेशन से महज दो सौ मीटर की दूरी पर सोमवार को भरी दोपहरी एक ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने ऑटो चालक की पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ऑटो चालक की पत्नी को पुलिस ने देर शाम हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि घटना को लेकर बार -बार बयान बदल रही है। पुलिस को उसके प्रेमी की तलाश है।पुलिस के मुताबिक ऑटो चालक सरकार हुसैन (35) डिलारी थानाक्षेत्र के गांव काजीपुरा मुस्तापुर का रहने वाला था।
विज्ञापन


करीब 15 साल पहले उसकी शादी मोबतिया गांव निवासी रायमीन के साथ हुई थी। सरकार हुसैन पांच साल से सिविल लाइंस के मऊ गांव में पत्नी, दो बेटी और एक बेटे के साथ किराए के मकान में रहता था। आठ दिन पहले ही उसने यह मकान खाली कर हरथला रेलवे स्टेशन के पास सुंदर नगर में किराए का दूसरा मकान लिया था।

सोमवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे हरथला रेलवे स्टेशन के पास रेल लाइन किनारे लोगों ने फायर की आवाज सुनी। लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तो वहां खून से लथपथ युवक का शव पड़ा था। उसकी कनपटी पर गोली लगी थी। पुलिस के मुताबिक कुछ लोगों ने फायर के बाद मौका ए वारदात से एक बाइक को जाते देखा है।

वारदात की सूचना पर मौके पर भीड़ जुटी तो सरकार हुसैन के पड़ोसी उमर ने उसकी शिनाख्त की। थोड़ी देर में ऑटो चालक की पत्नी और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पत्नी रायमीन ने पुलिस को बताया कि सरकार हुसैन घर में खाना खा रहा था। तभी किसी का फोन आया और वह उठकर फोन पर बात करते हुए रेलवे लाइन के पास आ गया।

घटना की सूचना पर गांव से आए आटो चालक के पिता अल्ताफ ने पुलिस को बताया कि 15 दिन पहले रायमीन पति और बच्चों को छोड़कर काजीपुरा निवासी मेंहदी के साथ चली गई थी। रिश्तेदारों के दबाव और लंबी - चौड़ी पंचायतों के बाद वह आठ दिन बाद लौट आई थी। तभी मेहंदी ने सरकार हुसैन की हत्या करने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


एसएसपी डा. प्रीतिन्दर सिंह ने बताया कि पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पत्नी से पूछताछ की जा रही है। जबकि उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें