फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में दर्ज हुए नेपाली युवतियों के बयान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नेपाली युवतियों के बयान कोर्ट में दर्ज
रुद्रपुर।
मानव तस्कर गिरोह के चंगुल से छुड़ाई गई छह युवतियों के पुलिस ने कोर्ट में 164 के बयान दर्ज कराए। युवतियों के नेपाली भाषा ही जानने की वजह से बयान दर्ज करने के लिए अनुवादक का सहारा लिया गया। बुधवार को युवतियां नेपाल की माइती संस्था के सुपुर्द कर दी जाएंगी।
बता दें रुद्रपुर पुलिस ने 18 अक्तूबर को रोडवेज बस से एक महिला के साथ छह नेपाली युवतियों को पकड़ा था। जांच में पता चला कि युवतियों को दिल्ली से अरब देश भेजा जाना था। पुलिस ने एक महिला सहित गिरोह के तीन सदस्यों को जेल भेज दिया था। पुलिस आरोपियों से मिली जानकारी को दिल्ली पुलिस से साझा कर गिरोह के बाकी सदस्यों को पकड़ने के लिए जुटी है।
विज्ञापन

इधर, युुवतियां केवल नेपाली भाषा ही जानती हैं। इसके लिए डीएम स्तर से अनुवादक की नियुक्ति की गई। मंगलवार को अनुवादक की मदद से युवतियों के कोर्ट में 164 के बयान दर्ज कराए गए। बयान दर्ज होने के बाद अब पुलिस युवतियों को नेपाल की माइती संस्था के सुपुर्द करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाल तुषार बोरा ने बताया कि युवतियों के कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद नेपाल की माइती संस्था को इसकी सूचना दे दी गई है। बुधवार को संस्था के सदस्यों के रुद्रपुर पहुंचने के बाद युवतियों को उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें