बाजपुर। पुलिस ने रविवार को चेकिंग के दौरान एक कार से दो गोवंशीय (एक गाय और एक बैल) को बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार को सीज कर आरोपियों के खिलाफ गो संरक्षण और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
कोतवाल जीबी जोशी ने बताया कि मुखबिर द्वारा बन्नाखेड़ा जंगल चनकपुर की ओर से पशुओं से लदी कार के आने की सूचना मिली। इस पर बरहैनी पुलिस चौकी इंचार्ज दीपक कौशिक ने दबिश देकर कार (डीएल 7सीएल 3874) को रोक लिया। जांच के दौरान कार में दो गोवंशीय ठुसे हुुए मिले। पुलिस ने चालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर गो संरक्षण और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत जेल भेज दिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मुक्करम निवासी गांव चनकपुर, गुलाम नवी निवासी मजरा खंबारी बताया। बताया कि तस्कर गोवंशीयों को गोकसी के लिए यूपी के रामपुर लेकर जा रहे थे। टीम में चौकी इंचार्ज दीपक कौशिश, संदीप, नंदकिशोर, राजेंद्र कोरंगा आदि थे।
पुलिस ने चेकिंग में दो गोवंशीय और दो तस्कर दबोचे