क्राइम न्यूज, अमर उजाला, हाथरस।
कोतवाली सदर क्षेत्र के गांव नहरोई में चोरी के शक में एक युवक की पकड़ कर लोगों ने धुनाई कर दी। उसके बाद ग्रामीणों ने युवक को पुलिस को सौंप दिया। शनिवार की रात करीब सवा बजे कोतवाली सदर के गांव नहरोई निवासी पुरुषोत्तम पुत्र वीरबल के घर में चोर घुस आया
। अलमारी खोलने की आवाज सुनकर घर में जगार हो गई। एक युवक को पकड़ लिया गया, जोकि गांव का ही रहने वाला है। उसे ग्रामीणों ने पकड़ कर धुन डाला। सूचना के बाद गांव पहुंची 100 डायल पुलिस आरोपी को अपने साथ कोतवाली ले आई। यहां पर पुरुषोत्तम ने पुलिस को 27500 रुपए नकद, सोने चांदी के आभूषण व कुछ कपड़े चोरी होने की तहरीर दी। मामला गांव का ही होने के कारण कुछ लोगों दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली आ गए और फिर सुलह करा दी गई।