फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल से फरार धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर में दो वर्ष से फरार धोखाधड़ी के आरोपी को पुलिस ने यूपी के हरदोई से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाल जीबी जोशी ने बताया कि वर्ष 2017 में बाजपुर के गांव चकरपुर निवासी फईम ने यूपी के लखनऊ निवासी अभिषेक वाजपेयी के खिलाफ 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का केस दर्ज कराया था। सूचना पर पुलिस टीम लखनऊ पहुंची। लोकेशन के आधार पर हरदोई नटवीर की पुलिया से आरोपी अभिषेक वाजपेयी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

बताते हैं कि फईम और अभिषेक दोनों ही प्रॉपर्टी डीलर थे। लखनऊ में खरीदे गए एक प्लॉट के लिए फईम ने अभिषेक को 18 लाख रुपये दिए थे, जिसको लेकर दोनों मेें विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि अभिषेक एक राज्य सभा सांसद का रिश्तेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें