काशीपुर। कोरियर कंपनी से करीब दस लाख रुपये की नगदी चोरी चले जाने के मामले में पुलिस खुलासे के करीब पहुंच चुकी है।
मंगलवार को घटना का खुलासा कर होने की संभावना है। 17/18 अगस्त की रात बाइक सवार अज्ञात युवक आर्यनगर स्थित डिलीवरी कोरियर कंपनी के शाखा कार्यालय से करीब दस लाख रुपये की नगदी चोरी कर ले गया।
कंपनी के सुरक्षा अधिशाषी देहरादून के धर्मपुर निवासी अरुण कुमार आर्य ने चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने इस मामले में कपंनी के कई कर्मचारियों से पूछताछ की।
पुलिस ने आरोपी की शिनाख्त कर उसकी बाइक का नंबर भी ट्रेस कर लिया है। मंगलवार को घटना का खुलासा होने की संभावना है।