फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामिआ बिल्डर्स के खिलाफ 45 लाख की धोखाधड़ी का केस दर्ज

Tue, 09 Aug 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
पैसे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
काशीपुर रोड स्थित सामिआ लेक सिटी कालोनी के बिल्डर के खिलाफ 45 लाख की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। आरोप है बिल्डर ने प्लाट की रकम ले ली लेकिन न तो प्लाट पर कब्जा दिया और न ही रकम लौटाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


नागपुर के सिविल लाइन निवासी आशीष सुरेका पुत्र निर्मल सुरेका का आरोप है कि उसने 10 जून 2006 को काशीपुर मार्ग स्थित सामिआ लेक सिटी आवासीय कालोनी में 4 प्लाट बुक कराए थे। इसके लिए उसने 45.60 लाख की रकम अदा की। जब उसे उक्त 4 प्लाटों पर कब्जा नहीं मिला तो उन्होंने कालोनी के बिल्डर से साइट मैप मांगा और मौके पर आकर देखा तो जिस प्लाट का सौदा किया गया था वह मैप में था ही नहीं। 

आशीष के मुताबिक बिल्डर ने 4 जनवरी 2012 को नया करार किया और पूर्व में दी गई धनराशि के बदले दो फ्लैट बनाकर देने का समझौता किया। बिल्डर ने मौखिक रूप से 8 माह के भीतर फ्लैट देने का वायदा किया लेकिन वायदे के मुताबिक फ्लैट नहीं दिए और ईमेल आईडी से गलत जानकारी देकर गुमराह किया। 
विज्ञापन


आशीष का कहना है कि सामिआ बिल्डर्स की ओर से उन्हें मेल आते रहे जिसमें कहा गया कि फ्लैट का काम चल रहा है और जल्द ही उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा। लेकिन 1 अप्रैल 2016 को जब उसने मौके पर आकर देखा तो एक विला का कार्य अधूरा था जबकि दूसरे का कार्य शुरू ही नहीं किया गया था। 

उन्होंने जब कालोनी के मैनेजर से बात की तो वह धमकाने लगा। आशीष की तहरीर पर पुलिस ने पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें