रुद्रपुर। आदर्श कॉलोनी चौकी क्षेत्र में एक महिला के हाथ से मोबाइल झपटकर बाइक सवार फरार हो गए। पुलिस को सौंपी तहरीर में आदर्श कॉलोनी निवासी शैली शर्मा ने कहा कि रविवार शाम वह बाजार से पैदल अपने घर की ओर जा रही थी।
घर से कुछ दूर पहले ही पीछे से आए तीन बाइक सवार युवकों ने उसका मोबाइल झपटा और मौके से फरार हो गए। उसके शोर मचाने पर पास ही खड़े कुछ युवकों ने बाइक सवारों का पीछा भी किया लेकिन बाइक सवार पकड़ में नहीं आए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।