फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद चीनी मिल में चोरी कर रहे दो युवकों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। बंद पड़ी काशीपुर शुगर मिल में रविवार रात चोर मशीनों से तांबा और लोहा चोरी कर रहे थे। गारद के ललकारने पर चोर माल छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


मामले में एपी कांस्टेबल दर्शन सिंह की ओर से कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सोमवार को दो युवक पूर्व में छोड़ा माल इकट्ठा कर रहे थे। इस दौरान एसआई संदीप पिलख्वाल, कांस्टेबल जगमोहन और लक्ष्मण सिंह ने उन्हें धर दबोचा।
विज्ञापन


पुलिस ने उनके कब्जे से लोहे से भरे प्लास्टिक के चार कट्टे, दो ड्रिल मशीनें, पांच पाने, मिश्रित धातु का स्क्रैप और छोटा ट्रांसफार्मर बरामद किया है। उन्होंने अपना नाम मुरादाबाद थाना छजलैट के ग्राम सदरपुरा निवासी मोनू कश्यप और जसपुर निवासी दानिश उर्फ राजू बताया। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें