खटीमा। क्षेत्र के एक गांव से युवती को बहला फुसलाकर भगाने के आरोप के मामले में युवती की बरामदगी के बाद पुलिस ने उसे एसडीएम कोर्ट में पेश किया।
युवती के बालिग होने पर बयान दर्ज कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। एसआई नेहा ध्यानी ने बताया कि सोमवार को युवती की बरामदगी के बाद मंगलवार को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया।