काशीपुर। ट्रेन के आगे कूदकर जान देने वाली युवती की शिनाख्त हो गई है। बुधवार सुबह एक युवती ने अनन्या होटल के पास रामनगर से मुरादाबाद जा रही ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने उसकी आसपास के लोगों से शिनाख्त कराइ, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।
इसपर पुलिस ने युवती का शव शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। बृहस्पतिवार को कटोराताल चौकी प्रभारी जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि मानपुर मार्ग निवासी सुरेश ने मृतका की शिनाख्त अपनी पुत्री ज्योति के रूप में करते हुए बताया कि वह किसी बात पर डाट देने से क्षुब्ध हो गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया