फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस गीजर से धधकी आग, घर और ब्यूटी पार्लर जला

विज्ञापन
विज्ञापन
गैस गीजर का रेगुलेटर खुला रह जाने से आवास विकास स्थित एक घर में अचानक आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में गृह स्वामी झुलस गया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। आग बुझने तक सामान जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन

विनोद कुमार यादव पुत्र पूरन लाल यादव आवास विकास में किराये के मकान में रहते हैं। इसी मकान में उनकी पत्नी ब्यूटी पार्लर और सिलाई कढ़ाई सिखाने का काम करती है।
बुधवार रात उनके गुसलखाने में लगे गैस गीजर का रेगुलेटर खुला रह गया था। बृहस्पतिवार सुबह गीजर चालू करते ही आग भड़क गई। आग ने इसी मकान में बने ब्यूटी पार्लर को भी अपनी चपेट में ले लिया। इससे घर के सामान के साथ-साथ ब्यूटी पार्लर का सामान भी जल गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिग्रेड की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक काफी नुकसान हो गया था। इस बीच आग बुझाने के प्रयास में गृहस्वामी विनोद मामूली रूप से झुलस गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें