बाजपुर में आबकारी टीम ने औचक छापेमारी कर एक कार से हरियाणा मार्का शराब समेत एक आरोपी को दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। टीम को देखकर आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था।
बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक एनएस मर्तोलिया ने टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर गदरपुर के पास घेराबंदी की। इस दौरान कार संख्या को रोककर तलाशी ली गई। इसमें मैकडॉवल ब्रांड की 36 बोतल, रॉयल चैलेंज की 13 बोतल और रॉयल स्टार की 22 बोतल बरामद हुई। आरोपी जयपाल निवासी गदरपुर को गिरफ्तार कर लिया। टीम में पवन कुमार, पारस कुमार, जॉनी कुमार, सुरजीत, जगत आदि शामिल थे।