फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागज मांगने पर स्कूटी सवार युवती ने काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। सीपीयू के उपनिरीक्षक जसवंत सिंह बुधवार रात बाजपुर रोड पर एक सिनेमा घर के सामने चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच आवास-विकास कालोनी निवासी एक युवती बिना हेलमेट लगाए स्कूटी से वहां पहुंची।
विज्ञापन


सीपीयू कर्मियों ने उसे रोककर वाहन संबंधी कागज दिखाने को कहा। इस पर उसने कागज दिखाने से इंकार किया और चालान काटने की बात पर सीपीयू कर्मियों से उलझ पड़ी। उसने सीपीयू पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए हंगामा कर परिजनों को मौके पर बुला लिया। युवती के परिजन भी सीपीयू से उलझने लगे।

इससे एनएच पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पर एसएसआई बीएस बिष्ट पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस युवती व उसके परिजनों को कोतवाली ले आई। कोतवाली में सीपीयू ने युवती की स्कूटी का चालान काटा और सीपीयू से उलझने वाले एक युवक का 81 पुलिस एक्ट में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें