फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। एक कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि मृतक का फुफेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी लाया गया जहां से डाक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


मंगलवार शाम कोसी कांटा मार्ग बिजलीघर मोड़ पर गांव रानीनांगल निवासी सुरेश कुमार (35) पुत्र ओमप्रकाश अपने फुफेरे भाई पप्पू निवासी यूपी के गांव गढ़ी संभल के साथ बाइक से घर आ रहा था। अचानक पीछे से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक और कार सड़क किनारे खेत में जा गिरी। खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। एंबुलेंस से हादसे में गंभीर रूप से घायल सुरेश कुमार और उसके फुफेरे भाई पप्पू को सीएचसी लाया गया। जहां डाक्टरों ने सुरेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि पप्पू का प्राथमिक इलाज कर हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पर एसआई दीपक कौशिक ने टीम के साथ मौका मुआयना किया। शव को पोस्टमार्टम भेजने के लिए सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने बोलेरो और बाइक को कब्जे में ले लिया है। बताते हैं कि बाइक पप्पू चला रहा था कि जबकि सुरेश कुमार पीछे बैठा था। पुलिस के अनुसार बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। मृतक के चार बच्चे बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें