फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगलात ने पकड़ी खैर लकड़ी से लदी तीन बाइक, तस्कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। जंगलात टीम ने बेरिया दौलत क्षेत्र में खैर से लदी तीन मोटरसाइकिल पकड़ी जबकि तस्कर मौका पाकर फरार हो गए। सोमवार देर रात टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी की तो तस्कर सड़क किनारे बाइक छोड़कर फरार गए। तीनों बाइक पर करीब पांच क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद की। टीम में बरहैनी रेंजर रूपनारायण गौतम, वन दरोगा अशोक टम्टा, राजेंद्र आर्य, महेंद्र सिंह, नीरज रौतेला आदि थे। इधर, रेंजर ने बताया कि आरोपी तस्करों की खोजबीन की जा रही है। नाम पता लगने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें