फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार के बंडलों के साथ पकड़ा युवक चकमा देकर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। ग्रामीणों ने गोदाम से तार के बंडल चोरी कर ले जा रहे युवक को दबोच लिया लेकिन युवक ग्रामीणों को चकमा देकर फरार हो गया। गोदाम स्वामी ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


बुधवार रात ग्राम सरदारनगर में कंधे पर सफेद रंग का कट्टा रखकर जा रहे एक युवक को ग्रामीणों ने दबोच लिया। कट्टा खोलकर देखा तो उसमें हजारों रुपयों के तार के बंडल और टुकड़े बरामद हुए। युवक ने तार के बंडलों को गांव स्थित श्यामलाल खेड़ा के गोदाम से चोरी कर लाए जाने की बात कुबूल की। युवक ने खुद को वार्ड नंबर छह निवासी सुलेमान बताया।

ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस के आने से पहले ग्रामीणों को चकमा देकर गन्ने के खेत में घुस गया और फरार हो गया। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान चंद्रजीत सुध के नेतृत्व में थाने पहुंचकर थानाध्यक्ष ललित मोहन जोशी को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। वहां हरिप्रकाश खेड़ा, कृष्ण लाल नरुला, गोकुलचंद खेड़ा, प्रेम प्रकाश, चिमन लाल खेड़ा, पंडित विष्णु दत्त शर्मा, वरुण खेडा, नितिन गाबा, रचित खेड़ा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें