रुद्रपुर। शहर में केबल संचालन का काम करने वाले एक युवक से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले के खिलाफ आवास विकास चौकी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
तहरीर में एसटीएन टेलीविजन नेटवर्क के साझेदार राजेश चावला काली ने बताया कि वह रुद्रपुर और आसपास के क्षेत्रों में केबल टीवी सेवा का संचालन करता है। आरोप है कि उसके यहां काम करने वाला रंपुरा निवासी शिशुपाल कुछ समय से ग्राहकों से फर्जी बिल की वसूली कर रहा था। जिसके चलते 84 लाख रुपये का नुुकसान हो गया।
जब राजेश ने शिशुपाल से उसकी रकम मांगी तो शिशुपाल ने गालीगलौच और मारपीट करने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। तीन दिन पूर्व शिशुपाल ने उस पर मारपीट का झूठा आरोप लगाकर आवास विकास चौकी में मुकदमा भी दर्ज करा दिया। अब चौकी पुलिस ने शिशुपाल के खिलाफ भी धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।