फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ दिन बाद दर्ज हुआ वाहन चोरी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सुभाष कालोनी निवासी मान सिंह ने बीते 30 दिसंबर की रात टाटा एस वाहन (यूके06सीए8601) अपने घर के बाहर खड़ा किया था। अगली सुबह ट्रक वहां नहीं था। सूचना पर बाजार चौकी के पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल का मुआयना किया था।
विज्ञापन


चोरी की वारदात घर के पास के भवन पर लगे सीसीटीवी में कैद हुई थी। हालांकि अंधेरा और दूरी की वजह से चोर पहचान में नहीं आए। सुभाष की ओर से बाजार चौकी में तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। सोमवार को आखिरकार सुभाष की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ वाहन चोरी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें