दबंगों ने पिता-पुत्र समेत महिला को धुना
-पुरानी अदावत में कहासुनी के बाद दो पक्ष भिड़े, चार पर मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
कोखराज (कौशाम्बी)। बरीपुर गांव में मंगलवार की दोपहर दबंगों ने पिता-पुत्र समेत महिला को पीट दिया। मौके पर पहुंचे गांव के अन्य लोगो ंने बीच-बचाव करते हुए घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए चार लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोखराज थाना क्षेत्र के बरीपुर गांव का राजेश कुमार पुत्र अमर नाथ मंगलवार की दोपहर खेत की ओर से घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के समीप क्रि केट खेल रहा मोहम्मद नवी हुसैन उससे भिड़ गया। कहासुनी के दौरान युवक के भाई और पिता भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद सभी ने राजेश को पीटना शुरू कर दिया। उधर बेटे को पिटता देख अमरनाथ बहन शकीला के साथ बीच बचाव करने पहुंचा तो हमलावरों ने उन्हें भी पीट दिया। मारपीट देख मौके पर पहुंचे गांव के अन्य लोगों ने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए हमलावर नवी हुसैन, मोनू, सोनू समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।