फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रेलवे पटरी चुराते तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की पटरी चोरी करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आरपीएफ ने मनोरंजन हॉल के सामने चोरी की छह-छह फुट की तीन रेल पटरी के साथ तीन चोरों को पकड़ा।
विज्ञापन


शनिवार देर रात मुखबिर की सूचना पर आरपीएफ इंस्पेक्टर ने टीम के साथ रेलवे स्टेशन स्थित मनोरंजन हॉल के सामने से 6-6 फुट की तीन पुरानी रेललाइन चुराकर ले जा रहे तीन युवकों को पकड़ा। आरपीएफ इंस्पेक्टर ओपी मीणा ने बताया कि पूछताछ में उन्होंने ने अपना नाम मोहल्ला टांडा उज्जैन निवासी संजीव सक्सेना, आवास विकास कालोनी निवासी विकास गिरी, गुलर घट्टी रामनगर निवासी नूर मोहम्मद बताया है।

तीनों के पास से 6-6 फुट की ट्रेन की तीन पुरानी पटरी बरामद की गई है। बताया कि पकड़ी गई पटरी की कीमत करीब पांच हजार रुपये है। मीणा ने बताया कि संजीव मूलरूप से मसवासी स्वार रामपुर यूपी जबकि विकास ठाकुरद्वारा का निवासी है। दोनों काशीपुर में किराए के कमरे में रहते हैं। तीनों को रेलवे संपत्ति अवैध कब्जा अधिनियम के तहत चालान कर रेलवे कोर्ट बरेली भेजा गया है। आरोपी पहले भी कई आपराधिक घटनाओं में जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें