फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी निरीक्षक की गिरफ्तारी को खटीमा और बनबसा में दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। मंडी लाइसेंस बनाने के नाम पर आढ़ती से आठ हजार की रिश्वत मांगने वाले मंडी निरीक्षक की गिरफ्तारी को विजिलेंस टीम ने खटीमा और बनबसा में दबिश दी।
विज्ञापन


जल्द ही निरीक्षक के सरेंडर ना करने पर विजिलेंस उसके खिलाफ कोर्ट से कुर्की का आदेश लेगी। इधर, मंडी परिषद के एमडी धीराज गर्ब्याल ने आरोपी मंडी निरीक्षक को सस्पेंड कर दिया है।
ण्

बीते शुक्रवार को विजिलेंस ने इंद्र बहादुर की धरपकड़ को बगवाड़ा मंडी और किच्छा स्थित उनके सरकारी आवास पर दबिश दी लेकिन वह पकड़ में नहीं आये।

एक बार फिर विजिलेंस के इंस्पेक्टर पंकज उप्रेती, संजय पांडे, इंदर सिंह राणा और एसआई प्रदीप देवली ने मंडी निरीक्षक के खटीमा और बनबसा में उनके ठिकानों पर दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंकज उप्रेती ने बताया जल्द गिरफ्तारी ना होने पर इंद्र बहादुर के खिलाफ कोर्ट से कुर्की आदेश लेकर उसकी संपत्ति कुर्क की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें