चकरपुर। वन विभाग के गश्ती दल ने शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे टनकपुर हाइवे पर चकरपुर के पास शीशम के गिल्टे के साथ सवारों को पकड़ा।
रेंजर वीरेंद्र बिष्ट ने बताया कि टीम ने आरोपी बाइक सवार पचौरिया निवासी नवीन, अजय से 30 हजार रुपये जुर्माना वसूला। गश्ती दल में वन दरोगा संतोष भंडारी, कमालुद्दीन, अरुण कुमार, भैरव बिष्ट आदि थे।