फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की रडार में यूपी के दो बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर में हुई दो लूट की घटनाओं के खुलासे में जुटी पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। पुलिस की रडार में यूपी के दो बदमाश हैं, इनकी सुरागकशी के लिए पुलिस टीमें जुटी हैं। दोनों संदिग्धों का पूर्व में आपराधिक रिकार्ड रहा है और ये घटना वाले दिन हाइवे में देखे गए हैं। अंदेशा है कि दोनों घटनाएं घटनाओं को एक ही गिरोह के सदस्यों ने अंजाम दी हैं।
विज्ञापन

शनिवार सुबह समाचार पत्र अभिकर्ता से बाइक सवार तीन युवकों ने तमंचे के बल पर 15 हजार रुपये लूटे थे। इसी रात बाइक सवार चार बदमाशों ने हाइवे में शराब की दुकान के सेल्समैनों से तीन लाख रुपये भी लूटे थे। एक ही दिन में लूट की दो घटनाओं से पुलिस की नींद उड़ी हुई है। पुलिस की चार टीमों के साथ ही एसओजी खुलासे में जुटी है। पुलिस अभी तक 26 संदिग्धों से पूछताछ कर चुकी है। सूत्रों के मुताबिक लूट की घटनाओं में रामपुर और बरेली के बदमाशों की लिप्तता सामने आ रही है। पुलिस को भी सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध हाइवे में घटना वाले दिन कई बार मंडराते दिखाए गए हैं। इन संदिग्धों की शक्ल उक्त बदमाशों से मिल रही है।
पुलिस इन बदमाशों की लोकेशन का पता लगाने के साथ ही संभावित ठिकानों पर दबिशें दे रही है। एसपी सिटी देवेंद्र पींचा ने बताया कि घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेजों से कुछ सुराग हाथ लगे हैं। दो दर्जन संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पांच संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जल्द ही दोनों घटनाओं का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें