फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट चिकित्सक से तमंचे की नोक पर लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइवेट चिकित्सक से तमंचे के बल पर लूट
विज्ञापन

-भानीपुर के समीप पल्सर सवार बदमाशों ने सरेशाम अंजाम दी घटना
मंझनपुर/सिराथू (ब्यूरो)। बेखौफ बदमाशों ने सैनी कोतवाली के भानीपुर के समीप मंगलवार शाम एक झोलाछाप डॉक्टर को लूट लिया। तमंचा सटाकर बदमाश नगदी और मोबाइल लूटकर धमकी देते हुए भाग गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली के सौंरई बुजुर्ग निवासी विष्णु दत्त मिश्रा झोलाछाप चिकित्सक हैं। मंगलवार को वह सैनी स्थित अपने छोटे भाई के डंप गिट्टी-बालू को देखने आए थे। शाम तकरीबन साढ़े छह बजे घर लौटते समय रास्ते में भानीपुर के समीप पल्सर सवार तीन युवकों ने पीछे से ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। विष्णु दत्त कुछ समझ पाते कि उनमें से पीछे बैठे युवक ने उनकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया। इसके बाद दूसरे युवक ने उनकी जेब में मौजूद दस हजार रुपये व एक मोबाइल छीन लिया। वारदात अंजाम देने के बाद लुटेरे धमकी देते हुए वापस सैनी की तरफ भाग निकले। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी। लूट की सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच-पड़ताल करते हुए बदमाशों की तलाश में घेराबंदी की। पर, लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा। सरेशाम हुई लूट की वारदात से इलाके में सनसनी है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें