फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 शादियों की फोटो और वीडियो चोरी

Sun, 24 Dec 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा। 
विज्ञापन
खटीमा में दुकान के अंदर हुई चोरी की जानकारी देते पीड़ित छात्रनेता कमल गहतोड़ी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
चोरो ने एक फोटो स्टूडियो से कंप्यूटर, लैपटॉप और कैमरा सहित लाखों का माल पार कर लिया। इससे कंप्यूटर में सेव किए 16 शादियों के वीडियो और फोटो भी चोरी हो गए हैं। उधर एक अन्य दुकान से भी चोरों ने लाखों का सामान चुराया है। लगातार हो रही चोरियों से व्यापारियों में रोष है। 
विज्ञापन


भुजिया नंबर तीन में महेश चंद का फोटो स्टूडियो है। शुक्रवार रात चोरों ने दुकान से चार मॉनीटर, दो प्रिंटर, एक स्टील कैमरा, एक वीडियो कैमरा, लैपटॉप, एक टीवी, सहित लगभग साढ़े तीन लाख का सामान और 45 हजार की नकदी चुरा ली। पुलिस को सौंपी तहरीर में महेश ने बताया कि कंप्यूटर में लगभग 16 शादियों की वीडियो और फोटो सेव थे।

सामान के चोरी होने से उनके सामने ग्राहकों को जवाब देने की समस्या आ खड़ी हुई है। 
उधर सितारगंज रोड पर तहसील गेट के सामने कमल गहतोड़ी की फोटो स्टेट की दुकान का ताला तोड़कर चोर फोटो स्टेट मशीन, एलईडी और साढ़े छह हजार रुपये की नकदी चुरा ले गए। प्रभारी कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने बताया कि दुकान के आगे टायरों के निशान से अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर सामान चार पहिया वाहन में लाद कर ले गए होंगे। 
विज्ञापन


दो दुकानों के गल्ले तोड़कर हजारों की चोरी
बाजपुर रोड पर मुनेश बिंदल की बिंदल स्टील्स के नाम से दुकान है। उससे सटी दुकान उनके भाई दिनेश बिंदल की है। इन दुकानों के पीछे खाली प्लाट है। शुक्रवार शाम दुकान बंद करने के बाद दोनों भाई घर चले गए। शनिवार को मुनेश ने दुकान खोली तो उनके केबिन का शीशा टूटा हुआ था। चोर गल्ले का लॉक तोड़कर करीब नौ हजार रुपये चुरा ले गए। मुनेश ने बताया कि उसकी दुकान से चार और भाई की दुकान से पांच हजार की नकदी चोरी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के बाबत जानकारी ली। दोनों दुकानों में पूर्व में भी कई बार चोरी हो चुकी है। खबर लिखे जाने तक मामले की प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें