फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के पीछे चल रहा था लकड़ी का चिरान, छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। वन विभाग की टीम ने शक्तिफार्म के आनंदनगर तिलियापुर गांव में छापा मारकर साल और सागौन की लकड़ी का चिरान के मामले का खुलासा किया है। टीम ने मौके से लकड़ी और चिरान में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। मामले में दो अभियुक्तों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


किशनपुर रेंज के प्रशिक्षु आईएफएस महातिम यादव ने बताया कि शक्तिफार्म के आनंदनगर तिलियापुर गांव में धनीराम और अर्जुन राम के घर पर लकड़ी के चिरान की शिकायतें मिल रही थी।

मामले में उन्होंने टीम के साथ आरोपियों के घर छापा मारा। टीम को मौके से साल के आठ और सागौन के दस लट्ठे मिले हैं। इसके अलावा चिरान की गई साल की 17 और सागौन की 41 फ्रेम भी बरामद हुई। मौके से ट्रैक्टर-ट्रॉली भरकर लकड़ी की जड़े भी बरामद हुई हैं।
विज्ञापन


टीम ने लकड़ी सहित दो आरे और एक कुल्हाड़ी को जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। टीम में शंकर सिंह, देवीदत्त तिवारी, दिनेश बुड़लाकोटी, उर्मिला टम्टा, इंदिरा तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें