फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10.81 ग्राम स्मैक और तीन तमंचे समेत युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नानकमत्ता में पुलिस, एसओजी और एंटी ड्रग्स सेल की संयुक्त टीम ने एक युवक को 10.81 ग्राम स्मैक, तीन तमंचे और छह कारतूसों के साथ पकड़ा है। पुलिस ने कारोबारी को नारकोटिक्स एवं शस्त्र अधिनियम के तहत जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को थाना परिसर में सीओ कमला बिष्ट ने बताया कि बुधवार को मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस, एसओजी और एंटी ड्रग्स सेल की संयुक्त की टीम ने खटीमा रोड स्थित बिजलीघर तिराहे पर घेराबंदी की। ग्राम सिद्धा नवदिया निवासी कमलजीत सिंह उर्फ कुलदीप सिंह को आते देख पुलिस ने उसकी तलाश लेनी चाही लेकिन वह भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसे धर दबोचा। उसके पास से 10.81 ग्राम स्मैक तथा 315 बोर के तीन तमंचे और छह कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट की धारा 8 /22 तथा शस्त्र अधिनियम की धारा 3/25 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। सीओ ने बताया कि आरोपी पहले भी नैनीताल जिले के लालकुआं से अवैध शस्त्र मामले में जेल जा चुका है। आरोपी बरामद तमंचों और स्मैक को बेचने जा रहा था। टीम में एसओजी प्रभारी तुषार बोरा, थानाध्यक्ष नरेश पाल सिंह, एंटी ड्रग्स सेल प्रभारी राजेश पांडे, प्रतापपुर चौकी प्रभारी सुरेंद्र प्रताप सिंह, राजेश कुमार, मनोज बोरा, गीता आर्य आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें