रुद्रपुर पुलिस ने अवैध रूप से मिट्टी ला रहे दो डंपरों को पकड़कर सीज कर दिया। दोनों डंपर छुड़वाने को उनके मालिक कोतवाली में चक्कर काटते रहे। पुलिस ने दोनों डंपरों को छोडने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों की रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी है।
प्रशिक्षु सीओ अनुज कुमार को बुधवार रात सूचना मिली कि अवैध मिट्टी खनन कर कई डंपर गुजर रहे हैं। इस पर सीओ टीम के साथ किच्छा रोड पर पहुंचे। चेकिंग के दौरान डंपर (यूके 06 सीए 8713) और (एचआर-56-7412) में मिट्टी लदी मिली। जब पुलिस ने मिट्टी ढुलान के दस्तावेज मांगे तो चालक नहीं दिखा सके। इसके पर पुलिस ने दोनों वाहनों को सीज कर दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को अवैध खनन की रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी है।