फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी को ठगने वाला कारोबारी ने ही दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सितारगंज में पीलीभीत जिले के कारोबारी के साथ ठगी करने वाले को पीड़ित व्यापारी ने ही बुधवार को धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

यूपी के उदयपुर थाना अमरिया जिला पीलीभीत निवासी मुजाहिद मलिक ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह अमरिया में कारोबार करता है। शाहजहांपुर की एक रिफाइनरी एजेंसी लेने के लिए कंपनी के निदेशक से बात करने के बाद एजेंट के जरिये 29 जून 2018 को कंपनी के खाते में 11 हजार रुपये टोकन मनी जमा करवाई। उसके बाद स्टॉक उठाने के लिए चार सितंबर 2018 को अमरिया की एसबीआई शाखा से कंपनी के खाते में 90 हजार रुपये एनईएफटी करवाई। तब से कंपनी के निदेशक और एजेंट उन्हें माल भेजने का झूठा आश्वासन दे रहे हैं। बुधवार को एक आरोपी सितारगंज के एक व्यवसायी के यहां कारोबार की बात करने पहुंचा तो मुजाहिद को इसकी भनक लग गई और वह व्यवसायी की दुकान पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया और तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। कहा कि उससे ठगे गए रुपये भी दिलाए जाएं। कोतवाल सुधीर कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें