खटीमा क्षेत्र के बरी अंजनियां गांव में एक साठ वर्षीय वृद्ध ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया। सूचना पर 108 सेवा से सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी के बीच वृद्ध ने दम तोड़ दिया।
बुधवार सुबह बरी अंजनिया निवासी 60 वर्षीय गोविंद बल्लभ जोशी पुत्र हरि दत्त जोशी की जहर खाने से हालत बिगड़ने पर सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। रेफर करने की तैयारी के बीच वृद्ध ने दम तोड़ दिया। सरकारी अस्पताल के डॉ. केसी पंत ने पुलिस को मेमो भेजा। इधर वृद्ध की पत्नी पुष्पा देवी और अन्य परिजन गमगीन थे। बताया गया कि वृद्ध की तीन बेटियों की शादी हो गई है जबकि इकलौता बेटा भी शादीशुदा है विदेश में नौकरी करता है।