फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरियोग्राफर से दुष्कर्म, पांच के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर में तलाकशुदा कोरियोग्राफर ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी समेत पांच लोगों के खिलाफ मारपीट करने पर मुकदमा दर्ज कराया है।
रुद्रपुर निवासी एक कोरियोग्राफर ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बिजनेस के संबंध में उसका कई शहरों में आना जाना था। अक्तूबर 2017 में वह काशीपुर आई थी। यहां उसकी मुलाकात सुभाषनगर कॉलोनी निवासी रोहित चौहान से हुई। उसने उसे काशीपुर में पार्टनरशिप में कोरियोग्राफर सेंटर खोलने का प्रस्ताव दिया, जिस पर दोनों ने काशीपुर में ब्रांच खोल ली। बताया कि तीन जून 2018 को रोहित ने उसके घर पर परिजनों के सामने उससे शादी का प्रस्ताव रखा। परिवार की सहमति पर वह काशीपुर में उसके साथ बतौर पत्नी रहने लगी।
विज्ञापन

आरोप है कि रोहित ने उससे पांच लाख रुपये, डेढ़ तौले की सोने की चेन, एक अंगूठी झटक ली। दो माह उसे घर में रखने के बाद पास में ही किराए का कमरा लेकर आठ माह तक वहां रखा। इस दौरान आरोपी ने उसकी इच्छा के विरुद्ध संबंध बनाए। आरोप है कि रोहित के भाई ने भी उसके साथ जबरन संबंध बनाने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके भाइयों और मां ने उसे कमरे में बंद कर पीटा। रोहित की मां और भाइयों ने कहा कि तू पहले से ही तीन बच्चों की मां है। तुझसे रोहित की शादी नहीं होगी। इन लोगों ने उससे 40 हजार रुपये भी छीन लिए। आरोपियों ने काशीपुर में दिखाई पड़ने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। तहरीर पर पुलिस ने रोहित चौहान, मोहित चौहान, उसके जीजा देवेंद्र चौहान, बहन प्रीति चौहान, मां माता रानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें