फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार की मौत, दो घायल

विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार की मौत, दो घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हर्रैया(बस्ती)। एक ही बाइक से ससुराल से लौट रहे तीन युवकों की बाइक किसी भारी वाहन की चपेट में आ गई। मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में एक युवक देवरिया जिले के बघौचघाट थाने के नोनियापट्टी का रहने वाला है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

दुर्घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे फोरलेन स्थित झलियहवा गांव के पास हुई। सोनहा क्षेत्र के नरसिंह नयन पांडेय के बेटे नितिन पांडेय (30) की ससुराल छावनी क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी सहदेव पाठक के यहां है। परिवार वालों के मुताबिक नितिन रविवार को बाइक से दो दोस्त अवनीश पांडेय ग्राम चौकवा थाना सोनहा व विद्या निवास निवासी बघौचघाट देवरिया के साथ ससुराल गया था। सोमवार सुबह घर लौटते समय झलियहवा गांव के पास किसी वाहन की ठोकर से बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिरकर घिसटती चली गई। बाइक चला रहे नितिन पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर बैठे दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे हर्रैया थानाध्यक्ष ने दोनों घायलों को सीएचसी             कप्तानगंज पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें